अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार 12 बहरैनी नागरिकों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है। ख़बरों के अनुसार बहरैन की अदालत नें दो जवानों को दस साल क़ैद जबकि 12 अन्य को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है। बहरैनी वेबसाइट विफ़ाक़ के अनुसार बेलादुल क़दीम से सम्बंध रखने वाले इन लोगों पर शांति को भंग करने सहित अन्य राजनीतिक आरोप हैं। बहरैनी नागरिकों पर की जाने वाली नाइंसाफ़ी और कुछ अवसरों पर उन्हें 51 साल की सज़ा सुनाए जाने के ख़िलाफ़ आले ख़लीफ़ा को विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय और मानवाधिकारों के संगठनों की तरफ़ से कड़ी निंदा का समना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ़ जमीअतुल विफ़ाक़े मिल्ली के जनरल सिक्रेट्री के सलाहकार ख़लील अल मरज़ूक़ पर सरकार के ख़िलाफ़ जनता को भड़काने और अन्य राजनीतिक आरोपों के तहत पाँच लोगों नें अदालत में पेश होकर सिरे से ख़ारिज कर दिया जिसकी वजह से अदालत की कार्यवाही 22 मई तक टाल दी गई।
2 अप्रैल 2014 - 19:30
समाचार कोड: 515227
रिपोर्ट के अनुसार 12 बहरैनी नागरिकों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है। ख़बरों के अनुसार बहरैन की अदालत नें दो जवानों को दस साल क़ैद जबकि 12 अन्य को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है।